Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
'अगर बुमराह नहीं खेलेगा, तो हम हार जाएंगे', वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आयरलैंड दौरे से टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं। बुमराह की वापसी और फिटनेस पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं क्योंकि इस साल के अंत में भारतीय सरज़मीं पर वर्ल्ड कप खेला जाना है ऐसे में बुमराह का पूरी फिटनेस और फॉर्म हासिल करना भारत के लिए बेहद जरूरी होगा।
बुमराह के पिछले काफी समय से बाहर रहने का खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना भी पड़ा है ऐसे में हर क्रिकेट फैन इस समय यही दुआ कर रहा है कि बुमराह पूरी तरह से फिट रहें और आयरलैंड दौरे पर अपनी फॉर्म भी हासिल कर लें। हालांकि, इसी बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी बुमराह को लेकर एक बयान दिया है। कैफ का मानना है कि अगर जसप्रीत बुमराह फिट नहीं होंगे तो मेन इन ब्लू घरेलू मैदान पर 2023 वर्ल्ड कप हार जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के पास गेंदबाजी विभाग में विकल्पों की कमी है। Read More...