Jharkhand cricket: Cricket News & Match Updates
कौन हैं 21 साल के Kumar Kushagra? न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुआ चयन
IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके मिल रहे हैं और अब इस कड़ी में झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) का नाम भी जुड़ गया है। 21 साल के कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। यह उनके करियर का पहला मौका है, जब उन्हें सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली है।
जूनियर क्रिकेट से बनाई पहचान
कुमार कुशाग्र दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर 2004 को झारखंड के बोकारो में हुआ था। क्रिकेट में उनकी शुरुआत काफी कम उम्र में हो गई थी। महज 12 साल की उम्र में उन्हें झारखंड की अंडर-16 टीम में जगह मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने जूनियर क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। Read More...
Related Cricket News for Jharkhand cricket - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54