Jos buttler: Cricket News & Match Updates
VIDEO : बटलर ने दिलाई धोनी की याद, सुपरमैन डाइव से भी नहीं बचे DK
एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को 49 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है जबकि अभी भी एक मैच बाकी है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों ने आक्रमक रुख अपनाया लेकिन वो लगातार अपने विकेट भी गंवाते रहे। ऐसे में दिनेश कार्तिक के पास भी मौका आया कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा और पुख्ता करें लेकिन वो अभी तक इस सीरीज में फिसड्डी साबित हुए।
दूसरे टी-20 में उनके पास काफी ओवर थे और वो एक लंबी पारी खेलकर अपनी जगह को पक्का कर सकते थे लेकिन इस मैच में वो 17 गेंदों में 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। इस रनआउट को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की तारीफ की जा रही है। बटलर ने जिस अंदाज़ में डीके को रनआउट किया उसने फैंस को एमएस धोनी की याद दिला दी। Read More...