Kane williamson: Cricket News & Match Updates
केन विलियमसन के हाथ में बल्ला देखकर अच्छा लगा : गैरी स्टीड
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि इंजरी के बाद केन विलियमसन को नेट्स में वापस आते हुए देखना अच्छा लग रहा है। लेकिन उनका बल्लेबाजी और फिटनेस का स्तर अभी अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए सही नहीं है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन सीरियस इंजरी के बाद अब नेट्स में लौट रहे हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, "उन्हें हाथ में बल्ला लिए हुए और गेंदों को फिर से हिट करते हुए देखना अच्छा लगता है, हालांकि यह उस स्तर पर सही नहीं है जिस स्तर पर उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन करना है। वो रिकवरी की राह पर है।"
अहमदाबाद में 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के शुरुआती मैच में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते समय विलियमसन को पैर में चोट लगी थी। सीजन के अपने पहले ही मैच में विलियमसन बॉउंड्री लाइन पर कैच पकड़ते हुए गिर पड़े थे। इसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए। इंजरी के कारण उन्हें आईपीएल 2023 के शेष मैचों से बाहर होना पड़ा। बैसाखी के सहारे चलते हुए अपने देश लौटे विलियमसन को सर्जरी भी करानी पड़ी। Read More...