Kapil dev: Cricket News & Match Updates
रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स में से कौन है तगड़ा ऑलराउंडर? कपिल देव ने दिया जवाब
इंग्लैंड और भारत के बीच चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में बेन स्टोक्स और रविंद्र जडेजा, दोनों ही ऑलराउंडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है जिसके चलते फैंस ये जानना चाहते हैं कि दोनों में से कौन सा बेहतर ऑलराउंडर है। अब इस सवाल का जवाब पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भले ही 7000 रन और 200 विकेट का दुर्लभ दोहरा शतक जड़ा हो, लेकिन वो सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर नहीं हैं।
शनिवार, 26 जुलाई को प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि स्टोक्स अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर भी नहीं हैं और भारत के रविंद्र जडेजा से काफी पीछे हैं। हाल के दिनों में इंग्लैंड के सबसे प्रभावशाली क्रिकेटरों में से एक, बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ खेलते हुए शतकों का सूखा खत्म किया। अपने शतक के साथ, स्टोक्स टेस्ट इतिहास में केवल तीन क्रिकेटरों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन और 200 विकेट लिए हैं। Read More...