Kerala
Vijay Hazare Trophy: केरल पर 80 रनों से जीत के साथ कर्नाटक सेमीफाइनल में पहुंचा, समर्थ और पडिकल ने खेली शतकीय पारी
रविकुमार समर्थ (192) और देवदत्त पडिकल (101) के शानदार शतकों के बाद रोनित मोरे (36/5) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत कर्नाटक ने सोमवार को यहां पालम ए स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केरल को 80 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
केरल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 338 रनों का विशाल स्कोर बनाया। समर्थ ने 158 गेंदों पर 22 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि पडिकल ने 119 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के जड़े। उनके अलावा मनीष पांडे ने 20 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के सहारे 34 रनों की नाबाद पारी खेली।
Related Cricket News on Kerala
-
Vijay Hazare Trophy: रोमांचक मुकाबले में केरल ने यूपी को 3 विकेट से हराया, श्रीसंत ने झटके 5…
तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत (5/65) की शानदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (81) रन की बेहतरीन पारी से केरल ने यहां केएससीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी ...
-
'इसे कहते हैं करारा जवाब', श्रीसंत ने उड़ाए उत्तर प्रदेश के होश, 15 साल बाद दोबारा किया ये…
आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान कई खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हुआ लेकिन एक खिलाड़ी जिसके नीलामी में शामिल नहीं होने से सभी को निराशा हुई वो केरल के तेज गेंदबाज़ श्रीसंत थे। ...
-
Syed Mushtaq Ali Trophy: धवन पर भारी पड़ा रोबिन उथप्पा का बल्ला, केरल ने दिल्ली को 6 विकेट…
केरल ने शुक्रवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप-ई के मैच में दिल्ली को एक हाई स्कोरिंग मैच में छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी ...
-
SMAT : आखिरकार क्या है श्रीसंत की जर्सी नंबर 369 का राज़ ? तेज गेंदबाज़ ने खुद किया…
आईपीएल 2013 में सनसनीखेज स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। 7 साल से भी ज्यादा का बैन झेल चुके ...
-
एस. श्रीसंत के अधिकारिक मैच खेलने की उम्मीदें जगी, ट्विटर पर शेयर किया भावुक वीडियो
अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को 10 जनवरी से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए केरल की 26 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया है। श्रीसंत ने ...
-
'एक टूटे हुए आदमी से ज्यादा मजबूत कोई नहीं होता', श्रीसंत ने शेयर किया इमोशनल VIDEO
भारत के तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत आगामी सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी में केरल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। लंबे समय बाद एस. श्रीसंत क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह से ...
-
केरल क्रिकेट संघ ने कोरोनावायरस से लड़ाई में राहत कोष में दान किए 50 लाख रुपये
तिरुवनंतपुरम, 29 मार्च | केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने बीसीसीआई को 50 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है। केसीए बीसीसीआई की उस 51 करोड़ की मदद में अपना योगदान देगी जो बोर्ड ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51