Kkr vs rr: Cricket News & Match Updates
WATCH: हारकर भी दिल जीत गए शाहरुख खान, मैच के बाद जोस बटलर को लगाया गले
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने मंगलवार (16 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स के खिलाफ हुए आईपीएल 2024 के मुकाबले में बेहतरीन शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बटलर ने 60 गेंदों में 9 चौकों और 6 छक्कों के दम पर नाबाद 107 रन की पारी खेली औऱ टीम को अकेले दम पर जीत दिला दी। मौजूदा सीजन में लक्ष्य का पीछा करते हुए बटलर ने दूसरा शतक जड़ा औऱ इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।
इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें आप शाहरुख खान को जोस बटलर को गले लगाते देख सकते हैं।ये मैच केकेआर जरूर हार गई पर केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड आइकन शाहरुख खान ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने मैदान पर जाकर रॉयल्स को उनकी टीम पर रोमांचक जीत पर बधाई दी और जोस बटलर समेत राजस्थान के खिलाड़ियों को दिल से सम्मान देते हुए गले लगाया। Read More...