Krunal pandya: Cricket News & Match Updates
एलिमिनेटर मैच में मिली MI के खिलाफ हार के बाद LSG के कप्तान क्रुणाल ने कहा- हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी थी
आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने आकाश मधवाल (Akash Madhwal) के 5 विकेट की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से करारी मात दे डाली। इस जीत के लखनऊ का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है। वहीं मुंबई अब 26 मई को क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। इस मैच में जो टीम जीतेगी वो 28 मई को होने वाले फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। एलिमिनेटर मैच में मिली हार के बाद लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने कहा मेरे गलत शॉट खेला जिसकी जरुरत नहीं थी। हमें बस बेहतर बल्लेबाजी करनी थी।
मैच के बाद क्रुणाल ने कहा कि, "हम एक समय अच्छी स्थिति में थे, लेकिन जब मैंने वह शॉट खेला तो सब कुछ गलत हो गया, हमें बेहतर क्रिकेट खेलना चाहिए था। वह शॉट (उनका विकेट) सही नहीं था, मैं इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हूं। गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आ रही थी, हमें बस बेहतर बल्लेबाजी करनी थी। उस रणनीतिक ब्रेक के बाद हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली। क्विंटन डी कॉक क्वॉलिटी वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन मेयर का यहां बेहतर रिकॉर्ड है, इसलिए हम उनके साथ आगे (प्लेइंग इलेवन में) गए। उनके बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए मैंने उनके खिलाफ स्पिन से शुरुआत करने के बारे में सोचा।" Read More...