Lak vs sco
Advertisement
LAKR vs SCO, MLC 2026: मैदान पर कदम रचते ही इतिहास रचेंगे Sunil Narine, सिर्फ Kieron Pollard कर पाए हैं ये कारनामा
By
Nishant Rawat
June 28, 2026 • 14:53 PM View: 89
Sunil Narine Record: यूएसए में मेजर लीग क्रिकेट 2026 (MLC 2026) टूर्नामेंट खेला जा रहा है जहां सोमवार, 29 जून को लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और सिएटल ओर्कास टीम (LAK vs SCO) की भिड़ंत होगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर अपना पहला कदम रखते ही सुनील नारायण (Sunil Narine) इतिहास रच देंगे और एक ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे जो कि टी20 क्रिकेट में सिर्फ एक ही खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) बना पाए हैं।
दरअसल, ओकलैंड कोलिज़ियम स्टेडियम में LAKR Vs SCO के बीच होने वाला ये मुकाबला सुनील नारायण के टी20 करियर का 600वां मुकाबला होगा। इस मुकाबले के लिए मैदान पर पहुंचते ही सुनील नारायण टी20 क्रिकेट के इतिहास के ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने T20 में 600 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले होंगे।
Advertisement
Related Cricket News on Lak vs sco
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 17 Jun 2026 11:29
Advertisement