Litton das: Cricket News & Match Updates
लिटन दास जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर, तौहीद संभालेंगे कमान
जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 85 रन के अंतर से गंवाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। तौहीद हिरदॉय को कप्तान नियुक्त किया गया है। लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण नियमित कप्तान लिटन दास, ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज, तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और हसन महमूद इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।
यह हिरदॉय का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी करने का दूसरा मौका होगा। इससे पहले उन्होंने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की घरेलू सीरीज में टीम की कमान संभाली थी, उस समय लिटन पिंडली की चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे। नियमित कप्तान लिटन दास पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि वे जिम्बाब्वे दौरे के दूसरे वनडे से पहले फिट हो जाएंगे। Read More...