AFG vs BAN One-off Test: बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में बल्ले और विकेट के पीछे दोनों जगह अहम योगदान देकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं बना पाया था।
बांग्लादेश के इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ही मैच में विकेट के पीछे 9 शिकार करने के साथ बल्ले से शतक और अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। लिटन ने यह खास उपलब्धि अपने 32वें जन्मदिन पर हासिल की।
History made by Litton Kumer DasHe becomes the first wicketkeeper-batter in Test cricket history to record 9 dismissals behind the stumps while scoring a century and a fifty in the same Test match. #Bangladesh #Tigers #LittonDas #TestCricket https://t.co/1ncDlcyvxI Bangladesh Cricket (BCBtigers) October 13, 2026
लिटन दास ने इस मुकाबले में बल्ले और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश की पहली पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों पर 53 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में उनके बल्ले से शतक निकला। लिटन ने 117 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे।