Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
VIDEO: आकाश सिंह ने BCCI से लिए पंगे, दिग्वेश राठी हुए सस्पेंड तो जोस बटलर को Out करके किया नोटबुक सेलिब्रेशन
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 64वां मुकाबला बीते गुरुवार, 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 33 रनों से हराकर धूल चटाई और शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच LSG के तेज गेंदबाज़ आकाश सिंह (Akash Singh) ने जोस बटलर (Jos Buttler) का विकेट चटकाया और फिर अपने साथी खिलाड़ी दिग्वेश सिंह (Digvesh Rathi) का सिग्नेचर नोटबुक सेलिब्रेशन करते हुए BCCI से सीधे पंगे ले लिए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना गुजरात टाइटंस की इनिंग के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर घटी जहां आकाश सिंह ने एक गज़ब की नकल गेंद डालकर जोस बटलर को क्लीन बोल्ड किया। इसी बीच आकाश ने दिग्वेश राठी को जोस का विकेट डेडिकेट किया और उनका सिग्नेचर नोटबुक सेलिब्रेशन करते हुए जश्न मनाया। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। Read More...