Marcus stoinis: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: स्टोइनिस ने मचाया गदर, जॉर्डन के ओवर में चौकों-छक्कों की बारिश से बनाए 24 रन
आईपीएल 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने मुंबई के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 47 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के जड़े। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 18वां ओवर करने आये क्रिस जॉर्डन के ओवर में 24 रन कूटे। आपको बता दे कि स्टोइनिस ने अपनी पारी की आखिरी 12 गेंद में 44 रन ठोंके थे।
पारी का 18वां ओवर करने आये क्रिस जॉर्डन ने ओवर की पहली गेंद ऑफ और मिडिल में एंगल करते हुए एक लेंथ डिलीवरी डाली। स्टोइनिस ने इस गेंद पर आगे बढ़ते हुए लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद जॉर्डन ने स्टंप्स पर ऑफ कटर डाली और स्टोइनिस ने इस पर पंच किया लेकिन गेंद सीधे गेंदबाज के हाथ में गयी। जॉर्डन ने तीसरी गेंद ऑफ कटर और स्टोइनिस की बॉडी पर डाली। Read More...