आईपीएल 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने मुंबई के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 47 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के जड़े। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 18वां ओवर करने आये क्रिस जॉर्डन के ओवर में 24 रन कूटे। आपको बता दे कि स्टोइनिस ने अपनी पारी की आखिरी 12 गेंद में 44 रन ठोंके थे।
पारी का 18वां ओवर करने आये क्रिस जॉर्डन ने ओवर की पहली गेंद ऑफ और मिडिल में एंगल करते हुए एक लेंथ डिलीवरी डाली। स्टोइनिस ने इस गेंद पर आगे बढ़ते हुए लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद जॉर्डन ने स्टंप्स पर ऑफ कटर डाली और स्टोइनिस ने इस पर पंच किया लेकिन गेंद सीधे गेंदबाज के हाथ में गयी। जॉर्डन ने तीसरी गेंद ऑफ कटर और स्टोइनिस की बॉडी पर डाली।
Stoinis stepping up when #EveryGameMatters!
— JioCinema (@JioCinema) May 16, 2023
Can @MStoinis carry on to lead his team to a formidable total?#TATAIPL #IPLonJioCinema #IPL2023 | @LucknowIPL pic.twitter.com/d1q6aBWHSJ
Marcus Stoinis against Chris Jordan:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 16, 2023
6,0,4,4,6,4 - 24 runs from the 18th over. pic.twitter.com/rTArGmnXoP
स्टोइनिस ने इस पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चौका मार दिया। जॉर्डन ने चौथी गेंद भी ऑफ कटर डाली। स्टोइनिस ने इस पर बैकवर्ड पॉइंट पर कट शॉट खेलते हुए चौका हासिल किया। 5वीं गेंद जॉर्डन ने स्टंप्स पर लो फुलटॉस फेंकी। स्टोइनिस ने इस गेंद पर लॉन्गऑन पर छक्का मार दिया। जॉर्डन ने ओवर की आखिरी गेंद लेग स्टंप पर ऑफ कटर डाली और इस खराब गेंद पर स्टोइनिस ने चौका जड़ दिया। स्टोइनिस ने इस ओवर में कुल 6 0 4 4 6 4 सहित कुल 24 रन बटोरे।