Marnus labuschagne: Cricket News & Match Updates
पहला ओवर, पहली गेंद और अश्विन ने किया कुछ ऐसा, लाबुशेन को नहीं पसंद आई भारतीय स्पिनर की हरकत; देखें VIDEO
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर गुरुवार को शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र में बारिश के कारण सिर्फ 7.1 ओवर का खेल सम्भव हो सका। बारिश के बाद दूसरा सेशन शुरू हुआ और जल्दी ही कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंद भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को थमा दी। अश्विन जैसे ही अपना पहला ओवर करने आए उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर मार्नस लाबुशेन खफ़ा नजर आए।
भारतीय कप्तान रहाणे ने 14वें ओवर की जिम्मेदारी अश्विन को सौंपी और उनके सामने स्ट्राइक पर कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन थे। अश्विन ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद डालने के लिए अपना रन-अप लिया लेकिन उन्होंने गेंद नहीं डाली। अश्विन की ये हरकत देखकर लाबुशेन बिल्कुल खुश नजर नहीं आए और दोनों हाथ हवा में उठा कर अपनी निराशा जाहिर की। हालांकि इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया और अश्विन ने अपना ओवर पूरा किया। Read More...