Matt kelly
Baseball स्टाइल में आउट हुआ बल्लेबाज़, नहीं कर सका यकीन और फटी की फटी रह गई आंखें; देखें VIDEO
BBL 2023: फटाफट फॉर्मेट में कई ऐसी घटनाएं घटती है जिसे देखकर खिलाड़ियों समेत फैंस सभी हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही बिग बैश लीग में देखने को मिला है। दरअसल, टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में ब्रिसबेन हीट के खिलाड़ी रॉस व्हाइटले (Ross Whiteley) को पर्थ स्कॉर्चर्स के गेंदबाज़ मैथ्यू केली (Matthew Kelly) ने कुछ इस तरह आउट किया कि बल्लेबाज़ की आखें फटी की फटी रह गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बेसबॉल गेंद से चटकाया विकेट: यह घटना ब्रिसबेन हीट की बैटिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिली। Ross Whiteley अपनी इनिंग की पहली गेंद खेल रहे थे, ऐसे में मैथ्यू केली ने बल्लेबाज़ को अपनी स्लोअर फुलटॉस से फंसाया। यह गेंद बल्लेबाज़ बिल्कुल समझ नहीं सके और गेंद सीधा विकेट से टकराई। यह सब देखने में ऐसा था मानो गेंदबाज़ ने बेसबॉल के अंदाज में बॉल डिलीवर किया हो, यही कारण है आउट होने के बाद रॉस व्हाइटले भी हक्के-बक्के दिखे। इस खिलाड़ी की आंखें खुली की खुली रह गई थी।
Related Cricket News on Matt kelly
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago