Mayank markandey: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: MI करने वाला है स्पिन ट्रेड, KKR के स्पिनर की हो सकती है मुंबई में एंट्री
मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2026 सीज़न से पहले अपने स्पिन विभाग को मज़बूत करने के लिए पुराने साथी मयंक मार्कंडे को वापस लाने की तैयारी में है। लेग स्पिनर मार्कंडे 2018 में टीम के लिए डेब्यू करने के बाद 2019 और 2020 की खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में वो फ्रेंचाइज़ी से बाहर हो गए थे और अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई और कोलकाता के बीच मार्कंडे को लेकर बातचीत चल रही है। ये सौदा नकद अदला-बदली के रूप में होने की संभावना है। कोलकाता ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सीज़न में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसी स्थापित स्पिन जोड़ी की मौजूदगी में मार्कंडे को केकेआर में जगह बनाना मुश्किल हो रहा है। Read More...