Mehidy hasan miraz
World Cup 2023: इंग्लैंड की जीत में चमके टॉप्ले और मोईन अली, वार्म अप मैच में बांग्लादेश को 4 विकेट से दी मात
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के छठे वार्म अप मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को रीस टॉप्ले की शानदार गेंदबाजी और मोईन अली के अर्धशतक की मदद से 4 विकेट से हरा दिया। डकवर्थ लुइस नियम के तहत इंग्लैंड को जीत के लिए 37 ओवर में 197 रन का लक्ष्य मिला। बांग्लादेश का स्कोर जब 30 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन था तभी बारिश आ गयी और मैच को रोकना पड़ गया। इसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो यह 37-37 ओवर का हो गया।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 188 रन का स्कोर बनाया। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन मेहदी हसन मिराज ने बनाये। उन्होंने 89 गेंद में 10 चौको की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा तंजीद हसन ने 44 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट रीस टॉप्ले को मिले। 2-2 विकेट डेविड विली और आदिल रशीद लेने में सफल रहे। सैम करन और मार्क वुड के खाते में एक-एक विकेट गया।
Related Cricket News on Mehidy hasan miraz
-
World Cup 2023: तंज़ीद हसन-मिराज ने जड़े अर्धशतक, बांग्लादेश ने पहले वार्म अप मैच में श्रीलंका को 7…
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले वार्म अप मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। ...
-
Asia Cup 2023: मिराज- शान्तो के शतकों और तस्कीन की गेंदबाजी की मदद से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को…
एशिया कप 2023 के चौथे मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हरा दिया। ...
-
2nd T20I: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को रौंदकर पहली बार जीती सीरीज
मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) की बेहतरीन गेंदबाजी और नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) की पारी के दम पर बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को ...
-
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: अश्विन, अय्यर ने लंगाई छलांग
भारत को हाल ही में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने में मदद करने के बाद आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से चौथे स्थान के गेंदबाज बन गए, ...
-
दूसरा टेस्ट, तीसरा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ लड़खड़ाया टीम इंडिया का शीर्ष क्रम, जीत के लिए चाहिए 100…
ढाका, 24 दिसम्बर ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच बेहद रोमाचंक मोड़ पर पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका ...
-
औंधे मुंह जमीन से टकराया बांग्लादेशी खिलाड़ी, कैच पकड़ने के चक्कर में नाक से निकला खून; देखें VIDEO
मेहदी हसन मिराज दूसरे टेस्ट के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश में गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। ...
-
अश्विन का अर्धशतक, भारत ने बनाये 404 रन
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (58) के शानदार अर्धशतक से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरूवार को अपनी पहली पारी में 404 रन बनाये। भारत की पारी लंच से कुछ ...
-
VIDEO: अभागे रहे आग उगलते ऋषभ पंत, देखते रह गए खुदका पतन
IND vs BAN: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम (Chattogram) टेस्ट मैच में 46 रन बनाए। जिस तरह से पंत आउट हुए उन्हें अनलकी कहा जा सकता है। ...
-
3 बांग्लादेशी खिलाड़ी जिनपर होगी छप्पर-फाड़ पैसों की बारिश, IPL में मिल सकता है खरीदार
IPL auction 2023: पिछले आईपीएल ऑक्शन के दौरान बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने ज्यादा रूची नहीं दिखाई थी। इस बार इन 3 खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लग सकती है। ...
-
जाकिर हसन को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम में पहली बार मिला मौका
बांग्लादेश ने गुरुवार को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अनकैप्ड टॉप आर्डर बल्लेबाज जाकिर हसन को पहली बार टीम में शामिल किया, जो 14 से 18 दिसंबर से चटगांव के जहूर अहमद चौधरी ...
-
महमूदुल्लाह ने अंत तक खेलने के लिए किया प्रोत्साहित - मेहदी हसन मिराज
भारत के खिलाफ पहले वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच के प्रदर्शन के बाद, मेहदी हसन मिराज एक बार फिर उसी स्थान पर मेहमानों के लिए खतरा बन गए, जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में ...
-
हमें गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत - दूसरे वनडे में हार के बाद बोले रोहित शर्मा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पांच रन से हार के बाद उनके गेंदबाजों को बीच के ओवरों के साथ-साथ बैक-एंड ओवरों में भी अपनी गेंदबाजी ...
-
दूसरा वनडे : बांग्लादेश की भारत पर रोमांचक सीरीज जीत
मेहदी हसन मिराज (100 नाबाद) और इबादत हुसैन (3/45) के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनएससी) में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने भारत को 5 रनों से हराकर ...
-
दूसरा वनडे : बांग्लादेश की भारत पर रोमांचक सीरीज जीत
मेहदी हसन मिराज (100 नाबाद) और इबादत हुसैन (3/45) के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनएससी) में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने भारत को 5 रनों से हराकर ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41