Michael atherton: Cricket News & Match Updates
'इंडिया से नहीं डरता है इंग्लैंड', दो इंग्लिश खिलाड़ियों की भारत को चेतावनी
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से होने वाला है। टीम इंडिया ने 2007 के बाद से टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है और इस समय रोहित शर्मा की टीम जिस अंदाज़ में खेल रही है ऐसा लगता है कि इस बार ट्रॉफी जीतने का सबसे सुनहरा मौका है। हालांकि, भारत के सामने सेमीफाइनल में इंग्लैंड है और इससे पहले जब 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं तो इंग्लिश टीम ने भारत को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था।
अब आगामी सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और माइकल एथरटन ने रोहित शर्मा की टीम को 2022 के एडिलेड मुकाबले की याद ही दिलाई है। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में छह बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत 4-2 से आगे चल रहा है। हालांकि, 2022 में हुआ सेमीफाइनल भारतीय फैंस को एक बार फिर से डरा रहा है। वहीं, नासिर हुसैन ने तो यहां तक कह दिया है कि इंग्लैंड की टीम भारत से नहीं डरती है। Read More...