Michael rippon: Cricket News & Match Updates
दक्षिण अफ्रीका में जन्मे, नीदरलैंड्स से किया डेब्यू, अब मिला न्यूजीलैंड की टीम में मौका
क्रिकेट के गेम में कई ऐसे खिलाड़ी हुए जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो देशों का प्रतिनिधित्व किया। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'माइकल रिपन' के बारे में। बाएं हाथ के स्पिनर माइकल रिपन को न्यूजीलैंड की टी20 टीम में शामिल किया गया है और अब वह जल्दी ही न्यूजीलैंड की जर्सी में जलवे बिखरते नज़र आ सकते हैं।
दरअसल, मंगलावर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया गया जो कि आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के साथ जुलाई और अगस्त के महीने में क्रिकेट खेलने वाली है। माइकल रिपन को न्यूजीलैंड की टी20 टीम का हिस्सा बनाया गया है। गौरतलब यह है कि माइकल रिपन दक्षिण अफ्रीका में जन्मे, नीदरलैंड्स से उन्होंने क्रिकेट में डेब्यू किया और अब वह न्यूजीलैंड की टीम से खेलते नज़र आएगा। रिपन ने 4 अप्रैल 2022 को नीदरलैंड्स की जर्सी में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन किया था, लेकिन अब 4 अगस्त 2022 को वह न्यूजीलैंड की जर्सी में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते नज़र आ सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Michael rippon - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago