Jaydev Unadkat World Record: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2026) का 126वां मुकाबला तमिलनाडु और सौराष्ट्र (Tamil Nadu vs Saurashtra) के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उनादकट ने गेंदबाज़ी से नहीं, बल्कि बल्लेबाज़ी से इतिहास रचा है।
जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास: इंदौर के मैदान पर 35 वर्षीय उनादकट नंबर-11 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे। इस पॉजिशन पर भी उनादकट ने बेखौफ बैटिंग की और 26 गेंदों पर 3 चौके 2 छक्के लगाकर 40 रन बनाए। गौर करें कि जयदेव उनाकदकट की 40 रनों की पारी टी20 क्रिकेट में नंबर-11 की पॉजिशन पर खेली गई सबसे बड़ी पारी बन गईं है।
उन्होंने डैनी ब्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 2020 में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए 18 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने ये रन होबार्ट हेरिकेंस के सामने बनाए थे। अब ये World Record जयदेव उनादकट के नाम दर्ज हो गया है।