India vs New Zealand 2nd Test Day 1 Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 5 विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं।
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही और कप्तान टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे ने मिलकर पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। कॉनवे 79 गेंदों का सामना करने के बाद 31 रन बनाकर आउट हुए।
दूसरे सेशन में आकाश दीप ने लाथम को अर्धशतक पूरा करने के बाद 59 रनों के स्कोर पर आउट किया। लाथम ने अपनी पारी में 128 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए। अगले ही ओवर में अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स को 16 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को बिना खाता खोले ऋषभ पंत के हाथों विकेट के पीछे कैच कराकर आउट किया।