Dhruv Jurel Catch Video: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (NZ vs IND 2nd Test) काइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने लेग स्पिल पर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा न्यूजीलैंड की पारी के 65वें ओवर में देखने को मिला। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी चौथी गेंद मिडिल स्टंप की लाइन पर डिलीवर करके डेरिल मिचेल को फंसाया। सुंदर की गेंद टप्पा खाने के बाद पैड्स की तरफ घूमी। मिचेल ने उसे हल्के हाथों से खेलना चाहा, लेकिन वो गेंद को जमीन पर नहीं रख सके।
इसी मौके पर ध्रुव जुरेल ने चीते जैसी तेजी दिखाई। वो लेग स्लिप पर तैनात थे। उन्होंने अपनी बाईं ओर मूव करते हुए शानदार कैच लपक लिया। ये इतना शानदार कैच था कि बल्लेबाज़ तक के होश उड़ गए थे। हैरानी से मिचेल की आंखें फटी रह गई थी और उन्होंने अपना मुंह छिपा लिया था। वो 74 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। आप नीचे जुरेल के कैच का वीडियो देख सकते हो।