IND vs NZ 2nd Test: टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी, दूसरे सत्र में 3 खतरनाक बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन (IND vs NZ 2nd Test Day 1)
India vs New Zealand 2nd Test Day 1: न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक 4 विकेट के 131 नुकसान पर रन बना लिए हैं। दूसरे सत्र के अंत पर टॉम बल्डंल 8 रन औऱ डेरिल मिचेल 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारतीय टीम के लिए दूसरा सेशन शानदार रहा। 1 विकेट के नकुसान पर 77 रन से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम को तीन झटके लगे। शानदार बल्लेबाजी कर रहे कप्तान टॉम लैथम के रूप में दूसरा झटका लगा। उन्होंने 128 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। इसके बाद हेनरी निकल्स (16 रन) औऱ रचिन रविंद्र (0) सस्से में पवेलियन लौटे।
इससे पहले मैच के पहले सत्र में डेवोन कॉनवे (31 रन) आउट हुए थे।