Mitchell starc bowling: Cricket News & Match Updates
VIDEO: निडर सूर्यवंशी ने मिचेल स्टार्क और लुंगी नगिडी का छक्कों से किया स्वागत, दोनों की पहली बॉल पर लगाया छक्का
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव जिस बेखौफ अंदाज़ में बड़े-बड़े गेंदबाज़ों पर हमला कर रहे हैं, उसने क्रिकेट फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
वैभव ने आते ही ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क और लुंगी नगिडी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाज़ी शुरू कर दी। खास बात ये रही कि उन्होंने दोनों गेंदबाज़ों की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्के जड़ दिए। स्टेडियम में बैठे फैंस भी वैभव की इस बल्लेबाज़ी को देखकर हैरान रह गए। वैभव ने इस मैच में सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन की तेज़ पारी खेली और राजस्थान रॉयल्स को शानदार शुरुआत दिलाई। सूर्यवंशी के इन छक्कों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Mitchell starc bowling - Tesst
दिल्ली कैपिटल्स की दमदार जीत, फाफ डू प्लेसिस की फिफ्टी और मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी से SRH को 7 विकेट से हराया
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago