आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव जिस बेखौफ अंदाज़ में बड़े-बड़े गेंदबाज़ों पर हमला कर रहे हैं, उसने क्रिकेट फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वैभव ने आते ही ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क और लुंगी नगिडी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाज़ी शुरू कर दी। खास बात ये रही कि उन्होंने दोनों गेंदबाज़ों की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्के जड़ दिए। स्टेडियम में बैठे फैंस भी वैभव की इस बल्लेबाज़ी को देखकर हैरान रह गए। वैभव ने इस मैच में सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन की तेज़ पारी खेली और राजस्थान रॉयल्स को शानदार शुरुआत दिलाई। सूर्यवंशी के इन छक्कों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। हालांकि, उनकी टीम मैच जीत नहीं सकी लेकिन वैभव की बल्लेबाज़ी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि वैभव बड़े नामों से बिल्कुल नहीं डरते। IPL 2026 में उन्होंने पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड और मिचेल स्टार्क जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज़ों की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया है। इतना ही नहीं, इससे पहले वो जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर भी छक्का जड़ चुके हैं। Bowled short, but sent long by Vaibhav Sooryavanshi जिस तरह से वैभव आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं, उसे देखकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी काफी प्रभावित हैं। कई लोगों का मानना है कि आने वाले समय में वो भारतीय क्रिकेट के बड़े स्टार बन सकते हैं। कम उम्र में इतना आत्मविश्वास और बड़े गेंदबाज़ों के खिलाफ ऐसा खेल दिखाना आसान नहीं होता, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने साबित कर दिया है कि उनमें कुछ खास बात जरूर है। फिलहाल IPL 2026 में उनका नाम हर मैच के बाद और ज्यादा चर्चा में आता जा रहा है।
He greets Lungi Ngidi and Mitchell Starc with maximums
Updates https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/FPBJT7Jr62