Moeen ali: Cricket News & Match Updates
Ashes 2023: मोईन और वोक्स की शानदार गेंदबाजी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 5वें टेस्ट में 49 रन से हराया
एशेज 2023 के 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में क्रिस वोक्स (Chris Woakes) और मोईन अली (Moeen Ali) की शानदार गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 334 के स्कोर पर ढेर हो गयी थी। इंग्लैंड पहली पारी में 283 के स्कोर पर और ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 295 के स्कोर पर ढेर हो गया था। इंग्लैंड दूसरी पारी 395 के स्कोर पर लुढ़क गयी थी। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रा हो गयी।
इंग्लैंड से मिले 384 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 38 ओवर में 135 रन बना लिए थे। उस्मान ख्वाजा 69(130) और डेविड वॉर्नर 58(99) रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद बारिश आ गयी थी और दोबारा मैच शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद चौथे दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी गयी। Read More...