Mr shah
यासिर शाह ने बताई भारतीय ड्राइवर से मुलाकात की पूरी कहानी !
एडिलेड, 28 नवंबर | पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने ब्रिस्बेन में भारतीय टैक्सी ड्राइवर के साथ मुलाकात की पूरी कहानी को बयां किया है। पाकिस्तानी क्रिकेटरों और आस्ट्रेलिया निवासी भारतीय ड्राइवर की खाना खाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में शाह ने बताया है कि वे और उनके साथी, ड्राइवर से कैसे मिले और किस तरह सभी ने साथ मिलकर डिनर किया।
शाह ने वीडियो में कहा, "ब्रिस्बेन में पहले दिन, हम नहीं जानते थे कि भारत का या पाकिस्तान का रेस्टोरेंट कहां है। इसलिए जब हम पांचों बाहर निकले-इमरान खान, मैं, नसीम शाह, मुसा और शाहीन शाह, हमने कैब देखी और उसे बुलाया।"
लेग स्पिनर ने कहा, "हमने देखा कि वह भारत के पाजी (सरदार जी) हैं। इसलिए हमने उनसे उर्दू में बात की और कहा कि हमें एक अच्छे रेस्टोरेंट में ले चलो। उन्होंने हमें पहचान लिया और हमसे क्रिकेट के बारे में बात करनी शुरू की।"
शाह ने कहा, "जब हम रेस्टोरेंट पहुंचे तो हमने उन्हें किराया दिया लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया।" गेंदबाज ने बताया, "इसलिए तब मैंने कहा कि अगर आप किराया नहीं लोगे तो आपको हमारे साथ डिनर करना होगा।"
शाह ने कहा कि ड्राइवर डिनर करने के लिए तैयार हो गए और उन्होंने 'हमारे साथ फोटो खिंचवाई।'
Related Cricket News on Mr shah
-
पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह 'एज फ्रॉड' में फंसे !
23 नवंबर। पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह का उम्र संबंधी मामला खेल जगत में हास्यास्पद मामला बनता जा रहा है। इसका कारण है कि बीते शुक्रवार को पाकिस्तान के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेलने ...
-
पाकिस्तान क्रिकेट का फर्जीवाड़ा आया सामने, 16 साल के नसीम शाह की उम्र को लेकर खड़ा हुआ विवाद
23 नवंबर। आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को इस मैच से टेस्ट पदार्पण का मौका दिया है। ...
-
युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी को किया चकित
नई दिल्ली, 22 नवंबर| आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को इस मैच से टेस्ट पदार्पण का ...
-
Watch: मां का हुआ निधन, इधर नसीम शाह ने किया टेस्ट में डेब्यू, टेस्ट कैप लेते ही हुए…
21 नवंबर,नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा पहले टेस्ट मैच में पाकिस्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ...
-
पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह ने 16 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू कर रचा इतिहास, बने ये…
21 नवंबर,नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा पहले टेस्ट मैच में पाकिस्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ...
-
BAN vs AFG: रहमत शाह ने जड़ा रिकॉर्ड शतक,अफगानिस्तान ने पहले दिन बनाए 5 विकेट पर 271 रन
चटगांव, 5 सितम्बर | रहमत शाह (102) और असगर अफगान (नाबाद 88) रनों की पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के साथ जारी टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का अंत पांच विकेट के ...
-
फिरोज शाह कोटला का नाम अब होगा अरुण जेटली स्टेडियम
नई दिल्ली, 27 अगस्त| दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम अरुण जेटली स्टेडियम करने का फैसला किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जेटली का हाल ही ...
-
AFG vs IRE: अफगानिस्तान को मिली 142 रन की बढ़त,इन तीन बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक
देहरादून, 16 मार्च (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के साथ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 314 रन का स्कोर ...
-
फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स में खेले को लेकर इशांत शर्मा हुए इमोशनल,कही ऐसी बात
नई दिल्ली, 15 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई टीमों से खेल चुके तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 23 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ...
-
टीम इंडिया फिरोज शाह कोटला के मैदान पर रखेगी इस चीज का ध्यान,वरना होगा नुकसान
नई दिल्ली, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| मोहली में खेले गए चौथे वनडे मैच में ओस के कारण परेशान रहने वाली भारतीय टीम बुधवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले निर्णायक मुकाबले ...
-
किंग खान शाहरूख खान इस भारतीय क्रिकेटर का किरदार बड़े पर्दे पर निभाना चाहते हैं !
24 दिसंबर। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्रीज के किंग खान शाहरूख खान ने एक खास इंटरव्यू में बड़ी बात का खुलासा किया है। शाहरूख खान ने उस भारतीय क्रिकेटर के नाम की घोषणा की है जिसमें उन्होंने बताया ...
-
यासिर शाह ने टेस्ट क्रिकेट में रच दिया इतिहास, 82 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ कर किया कमाल
6 दिसंबर। पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर यासिर शाह ने अबूधाबी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एक खास कमाल कर दिखाया है। यासिर शाह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले ...
-
यासिर की गेंदबाजी मेरे करियर में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : सरफराज
दुबई, 27 नवंबर - पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत का श्रेय अपने लेग स्पिनर यासिर शाह की बेहतरीन गेंदबाजी को दिया है। यासिर ...
-
यासिर शाह ने रचा इतिहास, महान अनिल कुंबले के खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
27 नवंबर,(CRICKETNMORE)। यासिर शाह (8/41) की शानदार गेंदबादी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की पहली पारी 90 रनों पर समेट कर उसे फॉलोआन करने को मजबूर किया। ऐसे ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42