Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिरोज शाह कोटला का नाम अब होगा अरुण जेटली स्टेडियम

नई दिल्ली, 27 अगस्त| दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम अरुण जेटली स्टेडियम करने का फैसला किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जेटली का हाल ही में निधन हो गया। जेटली

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat August 27, 2019 • 16:31 PM
फिरोज शाह कोटला का नाम अब होगा अरुण जेटली स्टेडियम Images
फिरोज शाह कोटला का नाम अब होगा अरुण जेटली स्टेडियम Images (twitter)
Advertisement

नई दिल्ली, 27 अगस्त| दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम अरुण जेटली स्टेडियम करने का फैसला किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जेटली का हाल ही में निधन हो गया।

जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। स्टेडियम के नाम बदलने का समारोह 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा और इसी दिन स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा। डीडीसीए ने ट्वीटर पर स्टेडियम का नाम बदलने की जानकारी दी। 

Trending


डीडीसीए ने ट्वीट किया, "कोटला का नाम अब बदल कर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया जाएगा। दिल्ली के ऐतिहासिल क्रिकेट स्टेडियम के नाम बदलने का समारोह 12 सिंतबर को आयोजित किया जाएगा और इसी दिन स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम विराट कोहली के नाम पर होगा।"

इससे पहले, भाजपा के सांसद और भारत के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने भी दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर गुजारिश की थी कि यमुना स्पोटर्स कॉम्पलेक्स का नाम जेटली के नाम पर किया जाना चाहिए। 

जेटली का 24 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। कई महान हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया था। 

भारतीय टीम भी विंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में जेटली के निधन के शोक में काली पट्टी बांध कर उतरी थी। 


Cricket Scorecard

Advertisement