Ms dhoni his fan outside farmhouse: Cricket News & Match Updates
VIDEO: एमएस धोनी ने की फैन की इच्छा पूरी, कई दिनों से फार्महाउस के बाहर कर रहा था इंतज़ार
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उनको कितना प्यार करते हैं और उनकी एक झलक के लिए कितने पागल हैं, ये बात किसी से नहीं छिपी है। माही का एक ऐसा ही कट्टर फैन साइकिल चलाकर दिल्ली से रांची उनके फार्महाउस पहुंचा और उनके फार्महाउस के बाहर टेंट लगाकर उनसे मिलने का इंतज़ार करने लगा। काफी दिन बाद आखिरकार भगवान ने गौरव कुमार नाम के इस फैन की सुन ली औैर माही ने इस कट्टर फैन के साथ मुलाकात कर ली।
धोनी के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने एमएस धोनी से मिलने का मौका मिलने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली से चेन्नई 1000 किलोमीटर साइकिल चलाकर धोनी सर से मिलने गया था। नहीं मिल पाया तो मैं चेन्नई से दिल्ली वापस चला गया। फिर मैं दिल्ली से रांची 1.150 किलोमीटर माही सर से मिलने के लिए आया। पांच दिन रुका और माही सर से मिला। माही सर से मिलने के बाद मैं बहुत ज्यादा खुश हूं और रांची से लाइफ की जर्नी शुरू करने वाला हूं।" Read More...