Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
डेटा एनालिस्ट से बोले धोनी-'मीटिंग में शामिल होने की उम्मीद ना करना और मुझे कोई सलाह मत देना'
एमएस धोनी IPL की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की रीढ़ रहे हैं। हालांकि, CSK फ्रैंचाइज़ी को 2016 में राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। सीएसके पर 2 साल का बैन लगा था उस वक्त धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम में शामिल हुए थे। धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के साथ अपने डेब्यू सीज़न में टीम की कप्तानी भी की थी। उस समय पुणे की टीम ने प्रसन्ना अगोरम को अपना परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया था।
प्रसन्ना अगोरम कोचिंग स्टाफ के नए सदस्य बने थे और उन्होंने अपनी धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में शेयर किया है। अगोरम ने धोनी के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए जाने-माने वेब पोर्टल पर लिखा कि धोनी ने उनसे कहा था कि वो सभी मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। साथ ही धोनी ने उन्हें यह भी कहा था कि जब तक वह इसके लिए न कहें, तब तक उन्हें कोई सलाह नहीं दी जाए। Read More...