Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
गौतम गंभीर को वर्ल्ड कप 2011 फाइनल का हीरो बताते-बताते, धोनी को बीच में ले आए युवराज सिंह
भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में 2 अप्रैल 2011 को वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वर्ल्ड कप 2011 में मिली इस शानदार जीत को याद करते हुए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से लेकर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) तक सभी क्रिकेटर्स ने पोस्ट शेयर किया और इस पल को एकबार फिर से जीने की कोशिश की। गौतम गंभीर ने इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड कप में मिली जीत को याद करते हुए बड़ी बात लिखी जिसपर युवराज सिंह ने गंभीर को फाइनल का हीरो तो बताया लेकिन, धोनी (MS Dhoni) का भी जिक्र कर दिया।
गौतम गंभीर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'एक अरब लोगों के सपने को पूरा करने का वो एहसास! वो एक जादुई शाम थी।' गौतम गंभीर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए युवराज सिंह ने लिखा, 'द मैन ऑफ द फाइनल 2011, 2007।' युवराज सिंह ने इस कमेंट के साथ हैशटैग #msd का प्रयोग किया है। msd (महेन्द्र सिंह धोनी)। Read More...