Gautam Gambhir and MS Dhoni: चैन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में LSG ने CSK को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। वैसे तो लखनऊ सुपर जायंट्स और सीएसके के कई खिलाड़ियों ने इस मैच में अपनी छाप छोड़ी लेकिन, सारी सुर्खियां चैन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) बटोर गए। दोनों खिलाड़ियों में अनबन की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं लेकिन, कल जो हुआ उसने सभी को चौंका कर रख दिया।
मैच खत्म होने के तुरंत बाद गौतग गंभीर सामने से जाकर धोनी से हाथ मिलाते हैं। इसके बाद गौतम गंभीर को धोनी से बातचीत करते हुए देखा जाता है। इस बातचीत में हमेशा की तरह गौतम काफी गंभीर नजर आते हैं वहीं थाला धोनी हाथों में हाथ बांधे गंभीर की बातों को बड़ी ही ध्यान से सुनते हुए नजर आते हैं।
गौतम गंभीर और एम एस धोनी से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो भी हो रहा है। बता दें कि गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। गंभीर इस बार लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हैं।
What Are They Talking??#Gambhir #MSDhoni #LSG #CSK #WhistlePodu#IPL2022 #CSKvLSG pic.twitter.com/MbUF0M9LyD
— Sai Naik (@SaiNaik26) March 31, 2022