Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2022: एमएस धोनी ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 7000 रन, एबी डी विलियर्स के खास रिकॉर्ड की बराबरी की

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही धोनी ने

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma March 31, 2022 • 21:57 PM
IPL 2022:  एमएस धोनी ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 7000 रन, एबी डी विलियर्स के खास रिकॉर्ड की बराबरी
IPL 2022: एमएस धोनी ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 7000 रन, एबी डी विलियर्स के खास रिकॉर्ड की बराबरी (Image Source: Twitter)
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

धोनी ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा और इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा ने ही यह कारनामा किया है। 

Trending


टी-20 क्रिकेट में धोनी के लिए 4687 रन, भारत के लिए 1617 रन, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 574 रन और झारखंड के लिए 123 रन बनाए। 

19वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए एमएस धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसके साथ ही वह आईपीएल में 19वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 19वें ओवर में 36वां शतक जड़ा है। इस मामले में उन्होंने एबी डी विलियर्स की बराबरी की, जिन्होंने आईपीएल करियर के दौरान 19वें ओवर में 36 छक्के जड़े थे।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

मुकाबले की बात करें तो चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा (50 रन) और शिवम दुबे (49 रन) ने चेन्नई के लिए शानदार पारी खेली। 


Cricket Scorecard

Advertisement