Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
चाय पीने के लिए RCB के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए धोनी, दिल छू लेगा माही का ये VIDEO
शनिवार, 18 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच बड़ा मुकाबला होने वाला है। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में क्वालिफिकेशन करने के लिए ये मैच जीतना जरूरी होगा ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इस मैच में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी लाइमलाइट में होंगे क्योंकि शायद बेंगलुरु में वो अपना आखिरी मैच खेलेंगे।
हालांकि, आरसीबी के खिलाफ इस मैच से पहले माही एक अलग वजह से चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि माही चाय पीने के लिए आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में पहुंच जाते हैं और आरसीबी के स्पोर्ट स्टाफ ने भी एमएस धोनी का दिल से स्वागत किया। इस दौरान धोनी ने सीएसके की ट्रेनिंग किट पहनी हुई थी और उन्होंने 'चीयर्स' का इशारा भी किया और ड्रेसिंग रूम से बाहर चले गए। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "बेंगलुरु में आपका स्वागत है माही।" Read More...