Mumbai indians victory: Cricket News & Match Updates
VIDEO: स्वार्थी निकले ध्रुव जुरेल, खुद को बचाने के लिए दे दी दसुन शनाका की कुर्बानी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने एक ऐसी गलती कर दी जिसको शायद ही वो कभी भूल पाएंगे। इस मैच में राजस्थान के लिए दसुन शनाका काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और 15 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि शनाका इस मैच को मुंबई की पकड़ से दूर ले जाएंगे लेकिन जुरेल की वजह से ऐसा ना हो सका।
दरअसल, हुआ ये कि स्ट्राइक पर थे ध्रुव जुरेल और गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रहे थे कॉर्बिन बॉश। इस ओवर की तीसरी गेंद को जुरेल ने हल्के हाथों से पॉइंट की दिशा में खेला और खेलते ही सिंगल के लिए दौड़ पड़े लेकिन कुछ कदम दौड़ते ही उन्होंने अपना फैसला बदल लिया और वापस अपनी क्रीज़ में आ गए लेकिन तब तक बहुत देर रहो गई थी क्योंकि शनाका अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए स्ट्राइकर एंड की तरफ दौड़ लगा चुके थे। Read More...
Related Cricket News for Mumbai indians victory - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago