मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने एक ऐसी गलती कर दी जिसको शायद ही वो कभी भूल पाएंगे। इस मैच में राजस्थान के लिए दसुन शनाका काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और 15 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि शनाका इस मैच को मुंबई की पकड़ से दूर ले जाएंगे लेकिन जुरेल की वजह से ऐसा ना हो सका।
दरअसल, हुआ ये कि स्ट्राइक पर थे ध्रुव जुरेल और गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रहे थे कॉर्बिन बॉश। इस ओवर की तीसरी गेंद को जुरेल ने हल्के हाथों से पॉइंट की दिशा में खेला और खेलते ही सिंगल के लिए दौड़ पड़े लेकिन कुछ कदम दौड़ते ही उन्होंने अपना फैसला बदल लिया और वापस अपनी क्रीज़ में आ गए लेकिन तब तक बहुत देर रहो गई थी क्योंकि शनाका अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए स्ट्राइकर एंड की तरफ दौड़ लगा चुके थे।
पॉइंट पर मुस्तैद फील्डर शार्दुल ठाकुर ने तेजी से गेंद पकड़कर कॉर्बिन बॉश की तरफ फेंकी और उन्होंने गिल्लियां गिराकर औपचारिकता को पूरा कर दिया। हालांकि, जिस फॉर्म में शनाका खेल रहे थे उसे देखते हुए जुरेल अपने विकेट का बलिदान दे सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस रनआउट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Yes? No? and GONE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
A timely run out for @mipaltan
Updates https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/GWoDy2TJiw