Mumbai indians: Cricket News & Match Updates
डी कॉक, रोहित और हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी से किया कमाल, राजस्थान को 188 रनों की चुनौती
13 अप्रैल। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (81) के बाद अंत में हार्दिक पांड्या की आक्रामक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने 188 रनों की चुनौती रखी है।
अच्छी शुरुआत के बाद मध्य के ओवरों में कुछ विकेट गिरने से मुंबई की रनगति पर ब्रेक सा लग गया था, लेकिन हार्दिक ने 11 गेंदों पर तीन छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 28 रनों की पारी खेल टीम को मजबूत स्कोर प्रदान किया।
पिछले मैच में चोट के कारण आराम करने के लिए बाहर गए रोहित शर्मा ने अच्छी वापसी की। उन्होंने 32 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें हालांकि अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। रोहित ने डी कॉक के साथ पहले विकेट के लिए 10.5 ओवरों में 95 रन जोड़े।
सूर्यकुमार यादव का बल्ला सिर्फ 16 रन ही बना सका। वह 117 के कुल स्कोर पर आउट हुए। यहां से मुंबई की रनगति धीमी हो गई थी।
पिछले मैच में तूफानी पारी खेलने वाले केरन पोलार्ड इस मैच में सिर्फ छह रन ही बना सके। पोलार्ड के जाने के बाद डी कॉक भी 163 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 52 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा चार छक्के मारे।
शुरुआत में मुंबई ने तकरीबन नौ की औसत से रन बनाए थे लेकिन मध्य के ओवरों में उसकी रनगति सात के करीब तक लुढ़क गई थी।
हार्दिक ने हालांकि अंत में अपने अंदाज में रन बना टीम को मजबूत स्कोर प्रदान किया। उनके साथ उनके भाई क्रुणाल पांड्या बिना कोई गेंद खेले नाबाद लौटे।
राजस्थान के लिए आर्चर ने तीन विकेट लिए। धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट को एक-एक सफलता मिली। Read More...
Related Cricket News for Mumbai indians - Tesst
Mumbai Indians ride De Kock's 81 to post 187/5 against Rajasthan Royals
T20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस की टीम ने रच दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
Rajasthan Royals win toss, ask Mumbai Indians to bat first
MI vs RR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी,देखें प्लेइंग XI
Confident Mumbai Indians to host lacklustre Rajasthan Royals
Kieron Pollard took game away with his innings,says R.Ashwin
Dedicate win to my wife, it's her birthday,says Kieron Pollard
Keiron Pollard heroics help Mumbai beat Punjab in thriller
IPL 2019: केएल राहुल का शतक गया बेकार,पोलार्ड की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस को मिली रोमांचक जीत
Mumbai Indians have home advantage against in-form Kings XI Punjab
IPL 2019: Jasprit Bumrah suffers another scare as ball hits eye
Sensational bowling effort from Alzarri Joseph, says MI skipper Rohit Sharma
IPL 2019: अल्जारी जोसेफ,केरन पोलार्ड के दम पर मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 40 रनों से रौंदा
IPL 2019: अल्जारी जोसेफ के कहर के आगे ढेर हुई हैदराबाद, मुंबई इंडियंस 40 रनों से जीती
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago