Mushfiqur rahim: Cricket News & Match Updates
VIDEO: फुटबॉल खेलते रह गए मुश्फिकुर रहीम और हो गए अजीबोगरीब तरीके से आउट
न्यूज़ीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से सीरीज जीत ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जबकि आखिरी दो मैच कीवी टीम ने जीतक बांग्लादेश को उसी की सरज़मीं पर धूल चटा दी। शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेले गए तीसरे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम 34.3 ओवरों में सिर्फ 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद कीवी टीम ने सिर्फ 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इस मैच में वैसे तो कई मजेदार पल देखने को मिले लेकिन जिस तरह से बांग्लादेश के सीनियर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम आउट हुए उसने सभी को हैरान कर दिया। आउट होने से बचने के लिए रहीम ने फुटबॉलर वाली स्किल्स अपनाई लेकिन इससे भी वो ना बच सके। ये घटना बांग्लादेश की पारी के दौरान 15वें ओवर में घटित हुई। Read More...