Navjot sidhu
Advertisement
धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी कमान (लीड-1)
By
IANS News
March 21, 2024 • 17:16 PM View: 662
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत से एक दिन पहले अपना कप्तान बदल लिया है। टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके एमएस धोनी ने कप्तानी 27 साल के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपने का फैसला लिया है। फ्रेंचाइज़ी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी।
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले 2022 के सीजन में भी कप्तानी छोड़ी थी। तब सीएसके ने रवींद्र जडेजा को नया कप्तान बनाया, लेकिन उसके नतीजे टीम के लिए काफी खराब रहे। इसके बाद बीच सीजन में ही धोनी को एक बार फिर कप्तानी संभालनी पड़ी। 2023 सीजन में धोनी ने चेन्नई को अपनी कप्तानी में 5वीं बार चैंपियन बनाया।
आईपीएल ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर सीएसके कप्तान के रूप में गायकवाड़ की नियुक्ति की घोषणा भी की, जब गायकवाड़ ने कैप्टन फोटोशूट में भाग लिया और अन्य टीमों के कप्तानों से भी मुलाकात की। यह पहली बार होगा जब पुणे के गायकवाड़ आईपीएल में कप्तानी करेंगे।
TAGS
MS Dhoni Navjot Sidhu
Advertisement
Related Cricket News on Navjot sidhu
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago