Nz vs sl 1st test: Cricket News & Match Updates
'Knock out में हराता है, फाइनल में पहुंचाता है' इंडियन फैंस के लिए भी किंग बने केन; वायरल हुए मजेदार मीम्स
Kane Williamson: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया था जिसे कीवी टीम ने बेहद रोमांचक अंदाज में आखिरी गेंद पर 1 रन चुराकर जीत लिया है। न्यूजीलैंड की जीत के साथ अब भारतीय टीम भी WTC यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के अलावा सिर्फ श्रीलंका की टीम WTC के फाइनल में पहुंचने की रेस में बची थी। ऑस्ट्रेलिया पहले ही WTC फाइनल का अपना टिकट पक्का कर चुका है।
इस मैच में केन विलियमसन कीवी टीम के हीरो रहे। केन ने न्यूजीलैंड की दूसरी इनिंग में 194 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 121 रन बनाए। इस रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को आखिरी गेंद पर 1 रनों की जरूरत थी, ऐसे में जिस तरह केन ने अपनी टीम को जीत दिलवाने के लिए दौड़ लगाई उसे देखकर फैंस काफी खुश नज़र आ रहे हैं। सिर्फ कीवी फैंस के लिए ही नहीं बल्कि केन विलियमसन अब भारतीय फैंस के लिए भी किंग बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ में मीम शेयर किये जा रहे हैं। Read More...