Tim Southee bowled Dinesh Chandimal: टिम साउदी स्विंग किंग कहे जाते हैं। इस कीवी खिलाड़ी के पास गेंद हिलाने की कमाल की कला है। साउदी विपक्षी बल्लेबाज़ों को अपनी लहराती गेंदों से खूब परेशान करते हैं और ऐसा ही न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हेगले ओवल में खेले जा रहा है पहले टेस्ट मैच के दौरान भी देखने को मिला। इस मैच में कीवी कप्तान टिम साउदी ने कुल 7 विकेट झटके और दोनों ही बार दिनेश चांदीमल को अपना शिकार बनाया।
साउदी ने श्रीलंका की दूसरी इनिंग में चांदीमल को आउट करने के लिए कमाल का चक्रव्यूह रचा जिसमें चांदीमल बुरी तरह फंसे नज़र आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना श्रीलंका की पारी के 83वें ओवर में घटी। कीवी कप्तान लगातार ही अपनी बाहर और अंदर आती गेंदों से चांदीमल को दुविधा में डाल रहे थे।
Tim Southee is a legend #SLvNZ #NZvSLpic.twitter.com/EEVmsO061z
— Drink Cricket (@Abdullah__Neaz) March 12, 2023
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे साउदी ने पहले लंकाई बल्लेबाज़ों को अपनी लगातार बाहर निकलती गेंदों पर नचाया और फिर उसके बाद अचानक एक गेंद को सीधा डिलीवर करके गिल्लियां उड़ा दी। नोटिस करने वाली बात यह भी है कि दिनेश चांदीमल मैदान पर पूरी तरह सेट हो चुके थे। उन्होंने 107 गेंदों का सामना किया था। हालांकि इसके बावजूद वह साउदी के चक्रव्यूह में फंस गए।