Pakistan cricket news
PAK vs SA 2nd Test: बारिश की आंखमिचौली के बीच पाकिस्तान के इन दो बल्लेबाजों ने संभाला मोर्चा, स्टम्प्स तक टीम का स्कोर 145/3
पाकिस्तान ने यहां रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में बारिश की आंखमिचौली के बीच स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बना लिए।
मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरे दिन सिर्फ 58 ओवरों का खेल सम्भव हो सका। बारिश के कारण असयम समाप्त हुए दिन के खेल की समाप्ति तक कप्तान बाबर आजम 77 और फवाद आलम 42 रन बनाकर नाबाद लौटे।
बाबर ने 125 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगाए हैं जबकि फवाद ने 138 गेंदों की जुझारू पारी में पांच चौके जड़े हैं। 22 के कुल योग पर आबिद अली (6) का विकेट गिरने के बाद से दोनों ने चौथे विकेट के लिए 261 गेंदों पर 123 रनों की साझेदारी की है। Pakistan vs South Africa Scorecard
दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही मेहमान टीम की ओर से केशव महाराज ने दो विकेट लिए हैं जबकि एनरिच नोटर्जे को एक सफलता मिली है। महाराज ने इमरान बट्ट (15) और अजहर अली (0) को चलता किया जबकि नोटर्जे ने आबिद को आउट किया।
पाकिस्तान ने 21 रनों के कुल योग पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कुल योग में एक रन जुड़ने के साथ उसे तीसरा झटका लगा। तीसरा विकेट गिरने के बाद बाबर और फवाद ने 43 ओवरों की बैटिंग की पर अंतिम सत्र के दौरान आई बारिश ने खेल पर लगाम लगा दिया। काफी इंतजार के बावजूद खेल नहीं शुरु हो सका और स्टम्प्स की घोषणा की गई।
पाकिस्तान ने कराची में हुआ पहला टेस्ट मैच सात विकेट से जीता था। उस मैच में फवाद ने शानदार सेंचुरी लगाई थी।
संक्षिप्त स्कोर: पाकिस्तान: तीन विकेट पर 145 (बाबर आजम नाबाद 77, फवाद आलम नाबाद 42, केशव महाराज 2/51)
Related Cricket News on Pakistan cricket news
-
PAK vs SA: पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने तेज गेंदबाजों को लेकर तैयार की नई…
पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए जरूरत पड़ने पर वह एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ खेलने ...
-
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 11 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए रविवार को अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। मेजबान पाकिस्तान इस समय दक्षिण ...
-
PAK vs SA: वकार युनिस और डेल स्टेन के बाद ये कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज…
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा हाल में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने हैं। रबाडा ने 8154 गेंदों पर 200 टेस्ट विकेट लिए हैं, जबकि ...
-
PAK vs SA: बाबर आजम ने अफ्रीका पर धमाकेदार जीत के बाद जताई अपनी खुशी, पूरी टीम को…
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत मुश्किल विदेशी सीजन के बाद टीम के लिए बेहद जरूरी थी। पाकिस्तान ने कराची में दो ...
-
PAK vs SA: कराची टेस्ट में पाकिस्तान की जबरदस्त जीत, साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया
बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली ने शुक्रवार को यहां नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की सात विकेट से जीत सुनिश्चित की। नौमान ने ...
-
PAK vs SA: South Africa's Kagisa Rabada Satisfied At 200 Test Wicket Milestone
South African fast bowler Kagiso Rabada took his 200th Test wicket against Pakistan in Karachi on Thursday, saying it was a massive feat to join a club of great players. The 25-year-old dismissed Paki ...
-
PAK vs SA: Pakistan Spinners Strike After South Africa Take Lead
Opener Aiden Markram and Rassie van der Dussen helped South Africa take a lead of 29 runs on the third day of their first Test against Pakistan. Spinner Yasir Shah and Nauman Ali, however, struck ...
-
PAK vs SA: अफ्रीका ने पाकिस्तान पर बनाई 29 रनों की बढ़त, मारक्रम और वेन डेर डुसेन ने…
एडेन मारक्रम (74) और रासी वेन डेर डुसेन (64) के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने यहां नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को ...
-
PAK vs SA: कराची की जमीन पर फवाद और फहीम ने दिखाया दम, मैच में पाकिस्तान का पलड़ा…
फवाद आलम (109) और फहीम अशरफ (64) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यहां के नेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ...
-
PAK vs SA: Veteran Fawad Alam Hits Patient Century To Put Pakistan In Charge
Fawad Alam gave further evidence of his considerable patience with a grafting century which helped Pakistan take a useful first-innings lead over South Africa on the second day of the first Test in Ka ...
-
South Africa Tests Mark 'Monumental Moment' For Pakistan Cricket
South Africa will play their first Test in Pakistan for 14 years this week, a match being described as a "monumental moment" for the revival of international cricket in the country. The match in the ...
-
PAK vs SA: South Africa Impressed With Pakistan Security, Says Skipper Quinton De Kock
South African skipper Quinton de Kock says top-notch security surrounding the squad since their arrival in Pakistan at the weekend has allowed them to concentrate fully on cricket. De Kock is leading ...
-
'Will Be Available To Play' For Pak Once Misbah And Co. Leave: Mohammad Amir
Left-arm pacer Mohammad Amir has made it clear that he would be available to play for Pakistan again only once the current support staff led by head coach Misbah-ul-Haq "leaves". Having already retire ...
-
South African Team Forced Into Last-Minute Charter Flight Dash To Pakistan
South Africa's Test cricket squad had to fly to Pakistan on a hastily-arranged charter flight after their commercial flights were cancelled - and Covid-19 restrictions could further complicate th ...