Pakistan hosting fee: Cricket News & Match Updates
अगर पाकिस्तान ने किया चैंपियंस ट्रॉफी का बायकॉट, तो उठाना होगा इतने करोड़ का नुकसान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच चल रही तनातनी के चलते 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अधर में लटकी नजर आ रही है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है और पाकिस्तान ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेलने को राज़ी नहीं है ऐसे में अब पाकिस्तान ने आईसीसी से भारत के पाकिस्तान ना जाने का कारण पूछा है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी टूर्नामेंट के बहिष्कार करने का फैसला भी कर सकता है।
अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये खबर सामने आ रही है कि अगर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के बायकॉट का फैसला करता है तो उसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से भारी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को होस्ट नेशन होने के नाते जो करोड़ों रुपए मिलने वाले हैं, उसे भी वो गंवा सकते हैं। Read More...