Pakistan vs australia
आबिद अली और मोहम्मद रिजवान के शतक के बाद भी पाकिस्तान को मिली हार, AUS ने 6 रन से हराया
30 मार्च। आबिद अली (112) और मोहम्मद रिजवान (104) के शतकों के बावजूद पाकिस्तान को यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों छह रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है।
शुक्रवार रात खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल (98),उस्मान ख्वाजा (62) और विकेटकीपर एलेक्स कैरी (55) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से सात विकेट में 277 रन का स्कोर बनाया।
मैक्सवेल ने 82 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के लगाए। ख्वाजा ने 78 गेंदों पर छह चौके लगाए। कैरी ने 67 गेंदों पर तीन चौका लगाया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हसनैन, यासिर शाह और इमाद वसीम ने दो-दो विकेट झटके।
आस्ट्रेलिया से मिले 278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 74 रन के स्कोर पर दो विकेट खो दिया। इसके बाद रिजवान और आबिद ने तीसरे विकेट के लिए 144 रन की शतकीय साझेदारी की।
दोनों बल्लेबाजों ने इस दौरान अपने-अपने शतक भी पूरे किए। अली ने 119 गेंदों पर नौ चौके लगाए। रिजवान ने 102 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया।
दोनों की शतकीय पारी से पाकिस्तान जीत की ओर अग्रसर था। लेकिन आउट होने के बाद टीम 53 गेंदों में 60 रन नहीं बना सकी और वह 50 ओवर में आठ विकेट पर 271 रन ही बना सकी।
आस्ट्रेलिया की ओर से कुल्टर नाइल ने तीन, मार्कस स्टोइनिस ने दो और एडम जम्पा, नाथन लॉयन और केन रिचर्डसन ने एक-एक विकेट लिया। मैक्सवेल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
Related Cricket News on Pakistan vs australia
-
पाकिस्तान सीरीज के अंतिम 2 मैचों में नहीं खेलेंगे कमिंस
दुबई, 29 मार्च - आस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों से आराम दिया गया है और अब ...
-
4th ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग करने का फैसला, प्लेइंग XI
29 मार्च। दुबई (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्ताान ने चौथे वनडे में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड गौरतलब है कि शोएब मलिक चोटिल होने के कारण चौथा वनडे मैच नहीं ...
-
3rd ODI: पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, प्लेइंग XI
27 मार्च। अबुधाबी में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्कोरकार्ड ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2 मैच जीत चूकी है। यानि आजका मैच जीतते ही सीरीज ऑस्ट्रेलिया ...
-
PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा,एरॉन फिंच ने जड़ा लगातार…
शारजाह, 25 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने कप्तान एरॉन फिंच के लगातार दूसरे शतक के दम पर यहां पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में आठ विकेट से धमाकेदार जीत ...
-
पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में एरोन फिंच ने किया कमाल, शतक ठोककर जीताया ऑस्ट्रेलिया को
23 मार्च। कप्तान एरोन फिंच (116) के दमदार शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार रात यहां पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर ...
-
1st ODI: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, प्लेइंग XI
22 मार्च। शारजाह में खेले जा रहे पहले वनडे में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, आरोन फिंच (कप्तान), पीटर... ...
-
रिपोर्ट: पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में ऑस्टेलिया को 373 रनों से हराया
अबु धाबी, 20 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| मोहम्मद अब्बास के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 373 रनों से ...
-
रिपोर्ट, दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (तीसरा दिन)
अबु धाबी, 19 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के सामने 538 रनों ...
-
रिपोर्ट, दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (दूसरा दिन)
Oct.18 (CRICKETNMORE) - पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की शानदार गेंदबाजी की बदौलत, आस्ट्रेलिया की टीम दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में 145 रन पैर सिमट गयी । अब्बास ने 33 रन देकर ...
-
दूसरा टेस्ट, पहला दिन: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (रिपोर्ट)
अबु धाबी, 17 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने चार ओवरों में दो विकेट लेकर यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को ...