Advertisement
Pat cummins wankhede pitch: Cricket News & Match Updates
Advertisement
वानखेड़े की पिच ने उड़ाए पैट कमिंस के होश, बोले- 'वैसी पिच नहीं थी जैसी होती है'
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार (17 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 33वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पिच पर हार का ठीकरा फोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये वानखेड़े की पिच वैसी नहीं खेली जैसी हमेशा खेलती है।
पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाए जाने के बाद, हैदराबाद ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में केवल 162/5 रन ही बनाए। जवाब में, मुंबई ने 18.1 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया जिसमें विल जैक्स ने 36 (26) रन की पारी खेली और गेंद से दो विकेट भी चटकाए। मुंबई ने पिच की धीमी गति का अच्छा उपयोग किया और हैदराबाद के बल्लेबाजों को रन बनाने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। Read More...
Related Cricket News for Pat cummins wankhede pitch - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement