Pathum nissanka: Cricket News & Match Updates
SL vs AFG, Asia Cup 2025: Pathum Nissanka के पास इतिहास रचने का मौका, सिर्फ Virat Kohli ही कर पाए हैं ये कारनामा
Pathum Nissanka Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का 11वां मुकाबला गुरुवार, 18 सितंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs AFG T20) के बीच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका के स्टार सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) अपने बैट से धमाल मचाकर एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जो कि आज तक सिर्फ और सिर्फ महान भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ही बना पाए हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में पथुम निसांका अगर सिर्फ 9 रन भी बनाते हैं तो भी वो टी20 एशिया कप में अपने 300 रन पूरे कर लेंगें और इसी के साथ वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। टी20 एशिया कप में अब तक विराट कोहली ही ये कारनामा कर पाए हैं जिन्होंने 10 मैचों की 9 इनिंग में 429 रन बनाए। Read More...