Pathum nissanka: Cricket News & Match Updates
IND vs BAN: रोहित शर्मा निसांका और मेंडिस को पछाड़ते हुए हासिल कर सकते है ये बड़ा रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितम्बर से खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अंडर में भारतीय टीम बांग्लादेश से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं इस सीरीज में हिटमैन रोहित एक रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में चौथे स्थान पर है उनसे आगे पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और यशस्वी जायसवाल काबिज है।
रोहित इस साल 1000 रन बनाने से मात्र 10 रन दूर है। उन्होंने इस साल खेले 20 मैचों में 45 की औसत से 990 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक देखने को मिले है। बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल के इस साल खेले 14 मैचों में 60.76 की शानदार औसत से 1033 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने दो शतक और पांच अर्धशतक जड़े है। Read More...