Pcb: Cricket News & Match Updates
'जाकर खुद खेल लो फिर', रावलपिंडी की पिच पर पत्रकार ने पूछा सवाल तो भड़के रमीज राजा
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां की पिच बिल्कुल ही बेजान नज़र आई है। इंग्लैंड ने पहली इनिंग में कुल 657 रन बनाए हैं जिसके बाद अब पाकिस्तान की पब्लिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा पर भड़की हुई है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें रमीज राजा पत्रकार पर पिच पर किए गए सवाल को लेकर भड़के नज़र आ रहे हैं।
14 सेकंड के वायरल वीडियो में पत्रकार ने पीसीबी चेयरमैन से पिच को लेकर सवाल किया। उन्होंने कप्तान बाबर आजम का नाम लेकर क्वेश्चन पूछा था जिसे सुनकर रमीज राजा पूरी तरह भड़क गए और पत्रकार को जवाब देते हुए बोले, 'आप जाकर खेल लें फिर' अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जब पीसीबी चेयनमैन पत्रकार पर भड़कते दिखे हैं। Read More...