Playing xi: Cricket News & Match Updates
IND vs ENG 1st Test, Dream11 Prediction: जो रूट को बनाएं कप्तान, भारत के ये 7 खिलाड़ी ड्रीम टीम में करें शामिल
IND vs ENG 1st Test, Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में सुबह 09:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में आप इंग्लिश ऑलराउंडर जो रूट पर दांव खेल सकते हैं। भारत के खिलाफ जो रूट का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।
रूट ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 135 मैच खेलकर 11416 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि इस दौरान रूट के बैट से सबसे ज्यादा रन भारत के खिलाफ ही निकले हैं। उन्होंने 25 मैचों में लगभग 63 की औसत से 2526 रन ठोके हैं। भारत में भी जो रूट के नाम 10 मैचों में 50 की औसत से 952 रन दर्ज हैं। ये भी जान लीजिए कि रूट स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं और विकेट चटका सकते हैं। ऐसे में उन्हें कप्तान के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप जडेजा या अश्विन को चुन सकते हो। Read More...